Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कंगना रानौत थप्पड़ प्रकरण की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने बनाई एसआईटी

फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रानौत जब 07 जून को दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो स्कैनर से निकलते समय सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा था।

10 Jun 2024

कंगना रानौत थप्पड़ प्रकरण की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने बनाई एसआईटी

चंडीगढ़। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत थप्पड़ प्रकरण की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। किसान संगठनों के रविवार को मोहाली में किए रोष मार्च के बाद सोमवार को पुलिस महानिदेशक ने इस मामले की जांच एसपी सिटी मोहाली को सौंपी है।

फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रानौत जब 07 जून को दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो स्कैनर से निकलते समय सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा था। कुलविंदर कौर के मुताबिक वह किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए गए बयानों से आहत थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। कुलविंदर कौर को निलंबित करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

इसके बाद रविवार को पंजाब के कई किसान संगठनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में किसानों ने मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारे से शुरू होकर मोहाली एसएसपी कार्यालय तक मार्च किया। किसान संगठनों ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक से मिलने का ऐलान किया था। इससे पहले ही पंजाब पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

मोहाली के एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल को इस एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है। एयरपोर्ट के डीएसपी कुलजिंदर सिंह और थाना प्रभारी पैरी विंकल को भी एसआईटी में रखा गया है। तीन सदस्यीय कमेटी अब इस पूरे मामले की जांच करेगी। एसपी सिटी हरवीर सिंह अटवाल ने बताया कि इस पूरे मामले में एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि फुटेज में दिखने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे भी इस मामले में जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद सबूत के आधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके लिए अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की गई है, क्योंकि इसमें काफी लोग शामिल होंगे। इस कारण पूछताछ में समय भी लग सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News